Uncategorized
महावीर इंटरनेशनल द्वारा 40 बच्चों को किया गया स्वेटर वितरण

धमतरी। महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र धमतरी द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय मे एवं आंगनबाड़ी साल्हेवार पारा के बच्चों को मिष्ठान एवं सुस्वादु नाश्ता कराया गया इस अवसर पर विद्यालय के 40 बच्चों को स्वेटर का भी वितरण किया गया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम में श्रीमती पूजा शर्मा रूपाली जगताप गौरव लोहाना साहू की गौरवशाली उपस्थिति रही वीरा केन्द्र की अध्यक्षा वीरा नीलू लुनावत श्रीमती सुधा लुनावत निशा लुनावत उपस्थित रहे यह कार्यक्रम श्रीमती सुधा लुनावत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
