Uncategorized

धमतरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के लिए करना पड़ सकता है तीसरी सूची का इंतजार

आज हो सकती है कि कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, दावेदार की बढ़ी बेचैनी

कांग्रेस से दर्जन भर दावेदारों के नामो की हो रही चर्चा, रोज बदल रहे समीकरण
धमतरी। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर की बैठके हो चुके है। दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के भी बड़े नेता शामिल हुए। जिसके पश्चात संभावना व्यक्त की जा रही है कि आज व कल में कांग्रेस की दूसरी सूची जारी हो सकती है। चर्चा है कि यह सूची भी पूरी नहीं होगी कई सीटों के लिए तीसरी सूची का इंतजार करना पड़ सकता है. चर्चा हो रही है कि क्या धमतरी विधानसभा में प्रत्याशी का नाम फायनल हो चुका है या फिर अभी भी धमतरी के लिए मंथन हो रहा है। सूची से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी सूची में धमतरी के प्रत्याशी का ऐलान नहीं हो पायेगा। संभवत: इसके लिए तीसरी सूची का इंतजार करना पड़ सकता है। जो इस सप्ताह के अंत जारी हो सकते है। धमतरी विधानसभा में वैसे तो 64 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन दिया है। लेकिन इनमें से लगभग दर्जन भर नेताओं के नामों की चर्चा हो रही है। जिनमें पीसीसी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, प्रदेश कांग्रेस स. सचिव, योजना व रणनीति समिति सदस्य पंकज महावर, धमतरी कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, युवा नेता आनंद पवार, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति कविता योगेश बाबर, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, धमतरी जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष घमेश्वरी साहू शामिल है। सभी दावेदार अपने स्तर पर टिकट लाने हर संभव प्रयास कर रहे है। यदि पिछले विधानसभा चुनाव पर गौर करे तो धमतरी विधानसभा में हमेशा ही कांग्रेस ने प्रत्याशी अंतिम समय में ही घोषित किया है। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा दावेदारों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बता दे कि धमतरी विधानसभा में लगातार समीकरण बदलते जा रहा है। रोजाना लगातार कांग्रेस के दावेदारों की चर्चा हो रही है और लोग अपने अपने स्तर पर अपने पंसददीता का टिकट फायनल मान रहे है। लेकिन प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर पार्टी की घोषणा के बाद ही लग पायेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!