Uncategorized

प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने विष्णु देव साय

भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया


धमतरी. प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य की नई सरकार के बेहतर कार्य को लेकर जिले की जनता पूरी तरह से आशान्वित है। नई सरकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय सरल, सहज एवं विनम्र होने के साथ-साथ अनुभवी भी है, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा को भी बधाई दी है। पूर्व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य अपनी अलग पहचान बनायेगा। श्रीमती साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गो का विकास होगा। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि जशपुर के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए देश के प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ विकास को विकास की नई उंचाईयों हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़ के किसान, महिला, युवाओं सहित सभी वर्गो ने जो सपने संजायें थे वे अब पूरे होंगे। सुशासन आने से जहां गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन और हर हाथों में रोजगार होगा। भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जैसे सुलझे हुए राजनेता के मुख्यमंत्री बनने से हमारा छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास करते हुए प्रगति के नए सोपानों को तय करेगा। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय गांव एवं जमीन से जुड़े राजनेता है, जिन्होंने पंच से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करेगा। वहीं कविन्द्र जैन ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा विष्णु देव साय सरल, सहज, अनुभवी, लोकप्रिय और जनता के लिये समर्पित नेता हैं। श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का चहुमुखी विकास होगा, जिसका लाभ प्रंदेश के हर वर्ग को मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव जनपद पचांयत सदस्य जागेन्द्र साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नरेन्द्र रोहरा और पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दिशा और दशा बदलने का अभियान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 2 साल का बोनस भी छत्तीसगढ़ के किसानों को प्राप्त होगा। साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति करते हुए विकास का नया कीर्तिमान रचेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!