Uncategorized

अयोध्या पहुंचे छत्तीसगढ़ के रामसेवक

धमतरी छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर श्रीराम सेवा योजना के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को अयोध्या धाम भेजा गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा भाजपा आईटी सेल संभाग प्रभारी अरुण साहू, पूर्व जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय, धमतरी भाजयुमो अध्यक्ष सूरज शर्मा, पांडुका मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गुलशन सिन्हा, भाजयुमो प्रचार प्रसार प्रमुख वंशगोपाल सिन्हा को छत्तीसगढ़ भाजपा श्रीराम सेवक प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया है। अयोध्या जाने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, योजना के प्रदेश संयोजक व विधायक धरमलाल कौशिक , सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा ने शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि श्रीराम सेवक के रूप अयोध्या धाम जाने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन का भरोसेमंद व करीबी माना जाता है तथा समय समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाती है जिसमें इन्होंने हमेशा खरा उतरे हैं। इस बार भी श्रीराम सेवक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!