Uncategorized

भगवान श्री कृष्णा के अनन्य भक्त थी मां कर्मा जिन्होंने समाज का उद्धार किया : रंजना साहू

धमतरी। संत शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मां कर्मा की 1008वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे क्षेत्र में सामाजिक माताओं बंधुओं के द्वारा मनाया जा रहा है, धमतरी गोकुलपुर वार्ड के कर्मा चौक में सामाजिक जनों के द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी भक्त मां कर्मा की पूजा अर्चना किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू इस पूजा अर्चना में शामिल होकर सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्णा एवं मां कर्मा की प्रतिमा में माल्यार्पण किए एवं प्रणाम करते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए उपस्थित समाज जनों को संत शिरोमणि मां कर्मा की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मां कर्मा थी जिन्होंने समाज के उद्धार के लिए अपने हाथों से भगवान श्री कृष्ण को खिचड़ी खिलाई और आज भी उड़ीसा में विराजमान जगन्नाथ मंदिर में प्रभु को खिचड़ी का भोग लगाया जाता हैं। कर्मा जयंती के अवसर पर सामजजनों के द्वारा कर्मा चौक में खिचड़ी का प्रसादी वितरित किया गया, कर्मा माता की महाआरती में बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!