Uncategorized

सिहावा विस भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के मगरलोड आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

स्वागत में युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, भाजपा प्रत्याशी को जीताने लिया संकल्प

नगरी । सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्र.56 से श्रवण मरकाम को भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी बनाये जाने पर मगरलोड में प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल मगरलोड के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मगरलोड में जयगुरु बाबा बैताल मंदिर और जय बूढादेव मंदिर में श्रवण मरकाम ने पूजा अर्चना की और वही उपस्थित मण्डल के ज्येष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ताओ ने श्रवण मरकाम का तिलक पुष्प हार, आतिशबाजी व नारे लगाकर स्वागत किया। स्वागत में युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गयी। मगरलोड मेंन रोड बाजार से भाजपा कार्यलय तक स्थानीय लोगो से आगामी चुनाव में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी होने के नाते मुझे अपना बहुमूल्य वोट देने का निवेदन करते हुए सभी मण्डल व मोर्चो के कार्यकर्ताओ के साथ जनसपंर्क किया। जनसम्पर्क पश्चात भाजपा कार्यालय मगरलोड में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को चुनाव में अपनी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प करते हुए आगामी चुनावो के विषयों में रणनीति तैयार कर राज्य से ठगेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने की चर्चा की गयीं।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री मण्डल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, मंडल के सहप्रभारी भीखम सेन,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,महामन्त्री द्वय रामायण सिन्हा,यवन साहू,भवानी यादव, शत्रुघ्न साहू,हिरंजय साहू,टीकम साहू,लोकेश साहू,मिलन नेताम, हेमंत साहू,जीवराखन साहू,खिलेश साहू, पार्षद नरेश अग्रवाल, बसंत साहू, टिकेश्वर साहू, घनश्याम साहू, मुरली सिन्हा,दिव्यन्द्र सिंह परिहार, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, पार्षद झमित सिन्हा,नंदनी सिन्हा,कविता यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्वशी साहू, महामंत्री भानुप्रिया साहू,राधा साहू,डुगेश्वरी साहू, हेमकुमारी चौहान,नीरादेवी साहू शांति देवांगन इतेश्वरी साहू,सरपंच गैंदा बाई साहू,मनोरमा साहू,युगल साहू,खूबचंद साहू सहित अधिक सख्या में पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!