Uncategorized

अयोध्या मेंं नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर मंदिरो में हुई विशेष पूजा अर्चना

शुभ अवसर पर भक्तों की उमड़ी श्रद्धा, श्रीराम के दर्शन हेतु मंदिरो में लगी रही भक्तों की कतार

मंदिरो में की गई विशेेष साज सज्जा, हवन-पूजन पश्चात हुआ प्रसादी वितरण


धमतरी । लगभग 500 सालों के इंतजार के पश्चात आखिरकार अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को महतोस्व के रुप में देश भर में मनाया जा रहा है। आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

इसके पूर्व ही सुबह से मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना प्रारंभ हो गई। शहर सहित जिले के सभी राम मंदिरो में श्रीराम का श्रृंगार, पूजन, महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण हुआ। महिलाओं की टोलियों द्वारा राम मंदिरो में राम भजन कीर्तन किया जा रहा है। सुबह से मंदिरो में भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी। लोग कतारबद्ध होकर श्रीराम के दर्शन करते रहे। बता दे कि प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर को लेकर शहर के सभी मंदिरो में विशेष साज सज्जा व लाईटिंग की गई है। शहर के सभी वार्डो में श्रीराम के स्वागत में भगवा लहराया गया है। तोरण पताके व लाईटों से शहर को जगमग किया गया है। घरो प्रतिष्ठानों में दीप जलाए जा रहे है। एक प्रकार से सम्पूर्ण हिन्दू समाज द्वारा महोत्सव को दीप उत्सव के रुप मे ंमनाया जा रहा है।


ज्ञात हो कि शहर के आराध्य देवी मां विध्यवासिनी मंदिर, बाकेबिहारी मंदिर, इतवारी बाजार स्थित हनुमान मंदिर, किले के श्रीराम मंदिर, पुराना बस स्टैण्ड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, जालमपुर स्थित हनुमान मंदिर, अम्बेडकर चौक जोधापुर स्थित हनुमान मंदिर, रुद्री स्थित हनुमान मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर सहित समस्त मंदिरो में सुबह से पूजा अर्चना हवन पूजन किया गया।
जगह-जगह भंडारा व प्रसादी का वितरण

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम भक्तो में आपार उत्साह है। इस मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरो, संगठनों, समाजजनों व धर्मप्रेमियों द्वारा भंडारा व प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया है। किले के बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर, पुराना बस स्टैण्ड दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बिलाईमाता मंदिर, अम्बेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर के अतिरिक्त सदर बाजार सहित अनेक स्थानों पर भंडारा हुआ जिसमें हजारो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!