Uncategorized

विद्या कुंज स्कूल लोहरसी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव सम्पन्न, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि


धमतरी। विद्या कुंज स्कूल लोहरसी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी नगर निगम के महापौर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के महामंत्री रामू रोहरा थे। प्रथम दिवस विद्याकुंज किड्स अठवानी गली, विद्याकुंज किड्स कर्मा चौक एवं विद्याकुंज लोहरसी के नर्सरी से चौथी तक के बच्चों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। द्वितीय दिवस संस्कृति संगम पर आधारित कक्षा पांचवी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम गणेश वंदना, एकलव्य, तान्हाजी, राजस्थानी, कलयुग, जामुन का पेड़ नाटक , अयिगिरि नंदिनी, तेलुगु, चार युग, छत्तीसगढ़ी, मां काली, सेल्फ डिफेंस, मराठी ,साउथ इंडियन, गुजराती ,पंजाबी, सती, कोल्हापुरी ,हनुमान जी, ब्रज की होली ,दशावतार ,क्रिकेट स्किट इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जो बहुत ही मनमोहक रहा। मुख्य अतिथि रामू रोहरा, उपस्थित पालको एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में तीनों विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शाला प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। शाला प्रबंधन एवं प्राचार्य के द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!