Uncategorized

मरार पटेल समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न

धमतरी- कोसरिया मरार पटेल समाज, जिला इकाई धमतरी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पटेल समाज सभाभवन, आमापारा, जालमपुर रोड, धमतरी में आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रभु श्रीरामचंद्र जी की स्तुति कर सभा की शुरुआत की गई। बैठक के लिए भूषण पटेल को सभापति एवं कन्हैया पटेल (सिहावा) को उपसभापति चुना गया। इसके बाद धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जिला एवं सातों राज के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रदेश समाज की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पटेल समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन धमतरी जिला मुख्यालय में कराने को लेकर चर्चा एवं विचार-विमर्श के लिए यह बैठक आयोजित की गई है।उन्होंने कहा कि धमतरी जिला समाज द्वारा प्रस्तावित यह आयोजन वृहद एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं जिलेभर के समाजजन शामिल होंगे। इस आयोजन से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक एकता, समन्वय और समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस विषय पर उन्होंने सभी राज अध्यक्षों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
पूर्व जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल ने भी प्रदेश समाज की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए धमतरी जिला समाज में वृहद आयोजन कराने पर अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।
बैठक का संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि धमतरी जिला प्रदेश समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। जिले में पटेल समाज की बड़ी आबादी निवास करती है। सामाजिक एकता एवं अखंडता को मजबूत करने, समाज के उत्थान तथा जरूरतमंद समाजजनों की सहायता के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए हम सभी को मिल-जुलकर हरसंभव प्रयास करना होगा।सभा को संरक्षक राम कुमार पटेल, बगौद राज अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सियाराम पटेल, सलाहकार वासुदेव पटेल, गिरधारी पटेल, राज सचिव धमतरी गोपालन पटेल, प्रदेश महामंत्री एवं पोटियाडीह राज अध्यक्ष लखनलाल पटेल, बारना राज अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुंजलाल पटेल, केशकुमार पटेल, नूतन पटेल, जिला सहसचिव ईश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष छबिलाल पटेल, जी-जामगांव राज प्रतिनिधि एवं पूर्व राज अध्यक्ष कपिलदेव पटेल तथा नगरी राज प्रतिनिधि रमेश पटेल ने भी संबोधित किया और अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में जिला सचिव पुरुषोत्तम पटेल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।बैठक में कार्यकारिणी सदस्य बृजलाल पटेल, बबला पटेल, राजेंद्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मनोज कुमार पटेल, श्यामाचरण पटेल, हरिलाल पटेल, प्रभुदयाल पटेल, तोरन पटेल, हेमशंकर पटेल, शरद पटेल, अशोक पटेल, देवनारायण पटेल, मोहन पटेल, संतोष पटेल, पोखन पटेल, रामगुलाल पटेल, भुवनलाल पटेल, तुकाराम पटेल, दिनू पटेल, रोशन पटेल (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, धमतरी राज), प्रहलाद पटेल, कमलेश पटेल, हेम कुमार पटेल, हुकुमचंद पटेल, विमल प्रकाश पटेल, भूपेंद्र पटेल, मोहित कुमार पटेल, प्रभात कुमार पटेल, किशन पटेल, रूपेंद्र कुमार पटेल, मंगतूराम पटेल, हुलास पटेल, अमर सिंह पटेल, केशव पटेल, रमेश कुमार पटेल, विनोद पटेल एवं गजेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!