Uncategorized

विरोधियों को झटका, भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार को आलाकमान की हरी झण्डी मिलने की चर्चा

तीन सालों से अधिक समय तक जिलाध्यक्ष रहते पार्टी संगठन के मजबूती के लिए कर रहे बेहतर कार्य

कुछ नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने को बनाया गया शिकायत का आधार, लेकिन नही मिली सफलता
धमतरी। विगत कुछ समय से भाजपा के राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। कुछ नेताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें पदमुक्त कराने लामबंद हुए और पार्टी आलाकमान से उनकी शिकायत तक की गई। इससे चर्चा होने लगी कि क्या चुनाव के ठीक पहले धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष बदला जाएगा? लेकिन वर्तमान परिस्थितियों व सूत्रो से मिल रही जानकारी के अनुसार पार्टी आलाकमान ने भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार पर अपना विश्वास कायम रखा है। और पूरी संभावना है कि जिलाध्यक्ष शशि पवार के नेतृत्व में ही जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा चुनाव लड़ेगी।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व 15 अगस्त पर पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता गुरुमुख सिंह होरा के निवासी में आयोजित सुन्दरकांड पाठ में भाजपा जिलाध्यक्ष शामिल हुए थे इस बात को आधार बनाते हुए उनके विरोधी नेताओं द्वारा पार्टी आलाकमान से शिकायत की गई थी। लेकिन सिर्फ इसी तर्क पर शिकायत शायद पार्टी नेतृत्व को रास नहीं आया। क्योंकि आपसी सद्भाव व धार्मिक भावनाओं के तहत भी कई पक्ष व विपक्ष के नेता एक दूसरे के आयोजनो में शामिल पहले भी होते रहे है। ऐसे में इस बात को पार्टी विरोधी गतिविधि ही मानना उचित नहीं है. हालांकि विरोधियों ने लामबंद होकर जिलाध्यक्ष के खिलाफ पूरी ताकत से मोर्चा संभाला था लेकिन उनके इरादे सफल नहीं हो पा रहे है। चर्चा है कि पार्टी आलाकमान जिलाध्यक्ष शशि की सक्रियता, समर्पण व निष्ठा से प्रभावित है। ऐसे में चुनाव के बिल्कुल पहले जिला नेतृत्व व निष्ठावान पदाधिकारी को बदलने के मूड में नहीं है।
उल्लेखनीय है कि लगभग 3 साल से अधिक समय से शशि पवार भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाले हुए है। वे लगातार सक्रिय है। पार्टी के सभी निर्देशों का जिले मे ंबेहतर तरीके से पालन कराते रहे है। जिले के सभी मंडलो में उनकी सक्रियता है। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से हमेशा सम्पर्क में रहते है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार की नाकामियों से अवगत कराने व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। भाजपा के चुनावी तैयारियों में पूरी निष्ठा से कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जुटे हुए है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!